Showing posts with label pa. Show all posts
Showing posts with label pa. Show all posts

Wednesday, March 30, 2011

-छात्राओं ने चुटकियों में हल किए आर्टिकल्स-

यमुनानगर। गणित के मुश्किल आर्टिकल देखकर बड़े-बड़े के सिर चकरा जाते हैं। कोई सिर खुजलाने लगता है, तो किसी के मात्थे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। लेकिन सोमवार को गणित के आर्टिकल के उत्तर खोजते समय ऐसा नहीं हुआ। डीएवी गल्र्स कालेज के सेमीनार रूम में एमएससी मैथ की छात्राओं ने बड़े ही सहज तरीके से उनके हल निकाले। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के चेयरमैन डा. रजनीश कुमार के आर्टिकल के हल निकालने में छात्राओं मदद की और उन्होंने मैकेनिक्स ऑफ सोलिड विषय के प्लेन इलास्टिक वेवज़ टोपिक पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के गणित विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर अंजना अरोड़ा ने की।
प्रोफेसर रजनीश ने छात्राओं को बताया कि छात्राएं किस विषय की तैयारी किस किताब में से करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विषयों के प्रश्नों के हल एक किताब में ठीक प्रकार से नहीं मिल सकते,इसके लिए उन्हें अलग-अलग किताबों की सहायता लेनी पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस विषय की तैयारी किस प्रकार से की जाती है। पेपर में किस प्रकार के प्रश्न आते हैं और उन्हें किस प्रकार से हल करना है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि छात्राएं कम समय में इस विषय के अधिक से अधिक प्रश्न हल कर सकती हैं, बशर्ते उन्होंने इस विषय की तैयारी ठीक प्रकार से की हो। प्रोफेसर रजनीश ने प्लेन इलास्टिक वेवज़ के अंतर्गत आने वाली विभिन्न प्रकार की वेवज़ जैसे रॉटेशनल वेवज़, ईर रोटेशनल वेवज़, लव वेवज़ इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग की अध्यक्ष अंजना अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के लेक्चर्स से छात्राओं को फायदा पहुंचता है। इसके अलावा उन्हें ऐसी चीजों के बारे में जानने का अवसर मिलता है, तो सिर्फ किताबी ज्ञान से नहीं आती, बल्कि एक्सपर्ट के द्वारा बताए जाने पर पता लगती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के एक्सटेंशन लेक्चर्स का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना पाहूजा,आरती, अन्नू, जय कुमार ने सहयोग दिया।